


बिल्सी, बदायूं 31 अक्टूबर।
थाना बिल्सी क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान अवनेश पुत्र मुन्नालाल, जाति प्रजापति, निवासी बैरमई बुजुर्ग थाना बिल्सी के रूप में हुई है।
आरोप है कि अवनेश ने अपने ही गांव के विजय पुत्र नामालूम प्रजापति और संजय पुत्र नामालूम प्रजापति की मदद से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लिया।
घटना 29 अक्टूबर सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने थाना बिल्सी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया।
थाना बिल्सी पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com