8:23 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत………

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चल रहा कार्मिकों का द्वितीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें प्रशिक्षण के माध्यम से सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, दायित्वों और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई ताकि जनगणना का कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके। इस दौरान प्रशिक्षकों को जनगणना का कार्य पारदर्शिता और जिम्मेदारी से करने के साथ ही हर जानकारी को सही दर्ज करने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण देने वाले फील्ड ट्रेनरों में हरदीप सिंह, अमित पाराशरी, मनु मिश्रा, साहू सवेन्द्र कुमार, शोभित यादव आदि शामिल रहे। प्रशिक्षण लेने वाले कार्मिकों में अनुज शर्मा, कौशल सक्सेना, अमित बाबू, हरिश्चंद्र शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.