5:06 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- हीरो एजेंसी पर चोरों का धावा, नकब लगाकर आठ लाख रुपये उड़ाए

बिल्सी रोड स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी में चोरी, अलमारियों और काउंटरों के ताले तोड़कर नकदी ले गए चोर

बिसौली (बदायूं)। बिल्सी रोड स्थित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पहले एजेंसी की पिछली दीवार में नकब लगाया और फिर अंदर घुसकर अलमारियों व काउंटरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद एजेंसी में रखे सामान को खंगालकर नकदी लेकर फरार हो गए।

एजेंसी मालिक, जो बदायूं के निवासी बताए गए हैं, के मुताबिक वारदात बीती रात की है। सुबह चोरी की जानकारी सामने आने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब अज्ञात चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

मोटरसाइकिल एजेंसी में लाखों रुपये की चोरी की घटना से इलाके में हलचल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.