5:02 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

कछला घाट- वसूली पर घमासान: दुकानदार बोले अवैध, चेयरमैन बोले साल भर का ठेका

कछला घाट- वसूली पर घमासान: दुकानदार बोले अवैध, चेयरमैन बोले साल भर का ठेका।

उझानी बदायूं, 26 अक्टूबर।

कछला घाट पर पिछले कई दिनों से बिना नाम व क्रम संख्या की रसीदों के माध्यम से चाट-पकौड़ी , प्रसाद पूडी या अन्य सामान बेचने वालों ने जबरन वसूली का आरोप लगाया है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष है। दुकानदारों के पास मौजूद 25 अक्टूबर की 4 रसीदों (क्र.सं. 332, 333, 335, 338) पर 50 से 100 रुपये वसूले गए हैं, लेकिन रसीद पर न तो विभाग का नाम है, न कर्मचारी का हस्ताक्षर और न ही नाम-पता भरा है। केवल हाथ से लिखी राशि दर्ज है।

दुकानदारों ने बताया कि विरोध करने पर सामान हटाने और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

वहीं नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश चन्द्र लोनिया का कहना है कि घाट की तहबाजारी का ठेका पूरे साल के लिए वैध रूप से दिया गया है और रसीद बुक जारी की गई है।

नगर पंचायत के EO विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि करीब 11 लाख रुपये का ठेका एक साल के लिए तहबाजारी का हुआ है, नियमानुसार उगाही होती है, फिर भी कोई शिकायत है तो उसे देखा जाएगा।

घाट के दुकानदारों ने DM से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.