सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान के तहत 28 से 31 अक्टूबर तक बदायूं में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर बदायूं में होंगे संगोष्ठी और प्रतियोगिताओं सहित विविध आयोजन :- राजीव कुमार गुप्ता
‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा लौहपुरुष का राष्ट्रनिर्माण में योगदान :- राजीव कुमार गुप्ता
कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके, फिर भाजपा पर वोट चोरी के निराधार आरोप लगाए :- राजीव कुमार गुप्ता
बदायूं :- भाजपा कार्यालय पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में कल 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर जिला टोली की बैठक की।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कांग्रेस को भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाने से पहले अपना राजनीतिक इतिहास और पुराने फैसले देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन का घटनाक्रम इस बात को समझने के लिए महत्वपूर्ण है, कि सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ कांग्रेस ने किस प्रकार का राजनीतिक व्यवहार किया। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, 15 प्रांतीय कांग्रेस समितियों में से 12 ने सरदार पटेल का समर्थन किया था, लेकिन इसके बावजूद जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। यह घटनाक्रम सवाल खड़ा करता है कि जब संगठन के भीतर सरदार पटेल को व्यापक समर्थन प्राप्त था, तब नेतृत्व चयन में उनकी दावेदारी पीछे क्यों रह गई। कांग्रेस के इस निर्णय ने नेतृत्व चयन में सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू की राजनीतिक भूमिकाओं को लेकर इतिहास में लंबे समय से चर्चा को जन्म दिया है। सरदार पटेल ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर संगठन के निर्णय को स्वीकार किया और आगे चलकर देश की एकता एवं अखंडता के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान के अंतर्गत लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। गुजरात में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उनके विराट व्यक्तित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का प्रतीक है। भाजपा सरदार पटेल के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक जनपद बदायूं में ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के तहत जिला स्तर पर 31 अक्टूबर को संगोष्ठी एवं विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से देश की एकता को मजबूत किया। आज उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने भाजपा तथा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सरदार पटेल के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।



इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सुनील राठौर, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तेजपाल सागर, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री अमित कुमार सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा मुकेश यादव, जितेंद्र सोनकर, अभिषेक वर्मा, विमल पटेल, दीपक गुप्ता आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com