7:21 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा कोतवाली का निरीक्षण


बिसौली। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव द्वारा कोतवाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया गया।
​निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर के मुआयने से हुई। सीओ ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संतोष जताया, साथ ही इसे निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। ​इसके पश्चात, थाने के अभिलेखों (रजिस्टर और फाइलों) की जांच की गई। अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद से जुड़ी फाइलें, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण और समन-वारंट निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए सीओ ने इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा को पेंडिंग मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। सीओ ने पुलिस कर्मियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर पीड़ित की शिकायत को पूरी गंभीरता से सुना जाए और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए। जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार मृदु और सहयोगी होना चाहिए। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.