7:00 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

कादरी उर्स को लेकर पुलिस अलर्ट, कबूलपुरा में सीओ सिटी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बदायूं। आगामी कादरी उर्स के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिन्द जाधव ने थाना कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा स्थित उर्स स्थल का निरीक्षण और भ्रमण किया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री मौधों सिंह बिष्ट सहित पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस का उद्देश्य आगामी कादरी उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.