7:39 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 295 जोड़े बने हमसफर, 14 का हुआ निकाह


बदायूँ: 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आयोजित समारोह में 281 हिन्दू व 14 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 295 जोड़े एक दूसरे के हमसफर बन गए हैं। सरकार द्वारा एक लाख रुपये की धनराशि का लाभ इस योजना अन्तर्गत नवविवाहित जोड़ों को दिया जाता है, जिसमें 21000 रुपए की उपहार सामग्री होती है, 15000 रुपए प्रति जोड़ा आयोजन में व्यय होता है और शेष 64000 रुपए की धनराशि बधु के खाते में जमा की जाती है।
सोमवार को स्थानीय पूनम लॉन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
सदर विधायक महेेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि जितने भी लोगों का आज विवाह सम्पन्न हुआ है, मेरी शुभकामनाएं है कि हरिबोल महाराज की इन सभी पर कृपा बनी रहें। मैं बेटियों से कहना चाहुंगा कि अपने ससुराल में सबका मान रखना और अपने परिवार से बढ़कर उनका ख्याल रखना वहीं बेटे भी समझलें कि अपने जीवनसाथी के अलावा उनके मायके वालों को भी बरावर का सम्मान देना है, क्योंकि अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि आज का यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत खुशी और हर्ष का अवसर है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आज अनेक नवविवाहित जोड़े अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। सभी नवविवाहित दंपतियों को हार्दिक बधाई एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं, साथ ही आज जिन परिवारों ने इस योजना के माध्यम से अपने बच्चों का विवाह संपन्न कराया है, उन्हें मैं पुनः बधाई देता हूं। मेरी कामना है कि सभी नवविवाहित दंपतियों का जीवन प्रेम, विश्वास, समृद्धि और खुशियों से भरा रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ जोड़ों के लिए विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री का वितरण किया गया। सभी अतिथिगणों व अधिकारियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों के ऊपर पुष्प वर्षा करके ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इनका गृहस्थ जीवन सुखमय हो।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पीडी डीआरडीए सतेन्द्र सिंह, डीसी एनआरएलएस रवि प्रकाश तथा ब्लॉक प्रमुख कादरचौक वीरेन्द्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर रेखारानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.