
बदायूँ: 26 अक्टूबर। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ॰प्र॰ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं श्री विवेक संगल, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में 01 नवम्बर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
शिविर के आयोजन के सन्दर्भ में अपर सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा अवगत कराया गया कि इस मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर आम-जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। मेगा शिविर के आयोजन का पप्पलेट, पोस्टर, बैनर इत्यादि प्रचार सामिग्री के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि 01 नवम्बर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के सन्दर्भ में सोमवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें बृहद शिविर के सफल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रतिसार निरीक्षक, रिर्जव पुलिस लाइन, बदायूँ के साथ न्यायिक शिविर समिति की माननीय अध्यक्षा, सुश्री रिन्कू प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ व सदस्यगण श्री राजवीर सिंह, विषेष न्यायाधीष, एस0सी0/एस0टी0 (पी0ए0) एक्ट, बदायूं, श्री ऋषि कुमार, शष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश, गैगस्टर एक्ट, बदायूं, श्री अंकित रस्तोगी, अपर सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायाधीष/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, व श्री सागर तायल, न्यायिक मजिस्टेªट-प्रथम, बदायूं मौजूद रहे। उन्होंने जनपद के सभी जन-सामन्य से अपील है कि 01 नवम्बर 2026 रविवार को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा स्निफर डॉग (खोजी कुत्ता) के माध्यम से सम्पूर्ण जनपद न्यायालय, परिसर बदायूं की सुरक्षा की दृष्टि से जॉच-पड़ताल की गयी।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com