मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक शानदार ‘एकल गायन’ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा-प्लेगु्रप से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने देश भक्ति एवं लोकगीत विविध शैलियों में अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरा। नन्हे-मुन्ने और किशोर गायक-गायकिाओं की प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने सुर, ताल, लय, मंच उपस्थिति और उच्चारण के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह अंतर्मन को प्रफुल्लित करने और अनुशासन सिखाने की एक दिव्य कला है। हमारे विद्यालय का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हम बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उनकी अंतर्निहित कलात्मक प्रतिभाओं को भी सही दिशा और मंच दें। गायन प्रतियोगिता में बच्चों का यह उत्साह और लयबद्धता काबिले-तारीफ़ है। जीत और हार से बढ़कर भागीदारी महत्त्वपूर्ण होती है, और मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com