8:54 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

आंवला बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शोक सभा: पूर्व बार अध्यक्ष मुनीश भदौरिया के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया गहरा दुख आंवला बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

आंवला। (गौरव खंडूजा) आंवला में सोमवार शाम सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुनीश कुमार भदौरिया के आकस्मिक निधन पर आज आंवला बार एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया। तहसील परिसर में आयोजित एक विशेष शोक सभा में स्थानीय अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह शोक सभा बार के अध्यक्ष अनेक पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। अधिवक्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय वज्राघात व अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव अवनीश तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता निर्दोष चतुर्वेदी, गंगा प्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, वी. पी. श्रीवास्तव, विष्णु पाल सिंह चौहान, भाय सिंह यादव और विपिन यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्तागण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.