4:54 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी -फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर

बिल्सी -फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल।

बिल्सी, बदायूं 25 अक्टूबर ।

नगर में फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के गांव सगराय निवासी प्रियंका और रिंकू बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान फ्यूचर लीडर्स स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में युवक रिंकू के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि प्रियंका भी घायल हो गईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे भीड़ देखी तो मौके पर पहुंचे। दो लोग गंभीर हालत में पड़े थे, जिस पर उन्होंने तत्काल बिल्सी पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.