इनरव्हील क्लब बदायूं की चेयरमैन विजिट संपन्न, आंगनवाड़ी के बच्चों को बांटी स्कूल यूनिफॉर्म व खाद्य सामग्री
बदायूं। इनरव्हील क्लब बदायूं की चेयरमैन विजिट का आयोजन राजमहल गार्डन में किया गया, जिसमें कानपुर से पधारीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन Doctor मनीषा बाजपेयी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (PDC) श्रीमती साधना रस्तोगी उपस्थित रहीं।
क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी एवं सचिव श्रीमती पूजा रस्तोगी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सहयोग देना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा एवं बाल कल्याण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। इनरव्हील क्लब बदायूं भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करता रहेगा।सभी पोस्ट धारक और सदस्यों की उपस्थिति रही


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com