8:54 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

आंवला पुलिस ने शातिर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा

आंवला पुलिस ने शातिर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा, कोर्ट भेजा।

आंवला। आंवला में त्योहारों के लिए अपराध रोकने चेकिंग जारी। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट भेजा गया। उसके खिलाफ कई मामले हैं।

उपनिरीक्षक अखिल प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल रफीक अहमद और ब्रजकिशोर शर्मा रविवार शाम गश्त पर थे। उन्हें खबर मिली कि दराबनगर गांव का एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ आंवला कस्बे की तरफ आ रहा है। पुलिस ने दराबनगर जाने वाले रास्ते पर जाल बिछाकर पकड़ा।

तलाशी में आरोपी खालिद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी दराबनगर (थाना आंवला) के पास से एक अवैध देशी तमंचा (315 बोर) और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) मिले। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह इलाके में परेशानी पैदा कर रहा था।

खालिद ने पूछताछ में बताया कि वह तमंचा लोगों को डराने और धौंस जमाने के लिए रखता था। इस कार्रवाई में पुलिस टीम शामिल।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.