बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी की बुलेट समेत आरोपी को पकड़ा, बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज
बदायूं, 25 अक्टूबर 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मधुबन कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र किशन चंद्र सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम कंडेला, थाना मूसाझाग निवासी प्रशांत पाल पुत्र नन्हे पाल उनकी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ले जा रहा था। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद आरोपी को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ थाना सिविल लाइंस पुलिस के समक्ष पेश किया गया।
मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 386/26, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP24AF-7416 बताया गया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com