तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, अलीगंज अड्डे के पास महिला की एड़ी फटी।
आंवला। अलीगंज अड्डे से रानी अवंती बाई लोधी चौराहे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को अलीगंज अड्डे के पास दो मोटरसाइकिलों में आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार महिला रुचि (पत्नी रंजीत), निवासी दौलतपुर (थाना आंवला) की एड़ी बुरी तरह फट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी आंवला भेजा गया, जहाँ डॉक्टर ने उनका उपचार किया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com