11:53 am Saturday , 24 October 2026
BREAKING NEWS

बिनावर- विजय नगला में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

विजय नगला में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, पुलिस जांच में जुटी

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे से सटे गांव विजय नगला में एक किसान का शव जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.