11:26 am Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

यूपी विधान परिषद चुनाव: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गोरखपुर-फैजाबाद में सबसे अधिक मतदान, बदायूं वाले बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र में 73.69%

यूपी विधान परिषद चुनाव: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गोरखपुर-फैजाबाद में सबसे अधिक मतदान, बदायूं वाले बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र में 73.69%

लखनऊ/बदायूं, 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सर्वाधिक 79.32 प्रतिशत मतदान गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र में दर्ज किया गया।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत

गोरखपुर-फैजाबाद — 79.32%

बरेली-मुरादाबाद — 73.69%

वाराणसी — 69.87%

आगरा — 59.82%

मेरठ — 57.64%

लखनऊ — 52.19%

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा आगे

खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा में सर्वाधिक 49.75 प्रतिशत मतदान हुआ। अन्य क्षेत्रों में इलाहाबाद-झांसी में 41.40 प्रतिशत, वाराणसी में 41.11 प्रतिशत, लखनऊ में 39.83 प्रतिशत और मेरठ में 35.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.