1:44 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

रामलीला महोत्सव : उझानी में आज सजेगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का मंच, शब्दों की शक्ति से जगेगा समाज

।

उझानी (बदायूं) 25 अक्टूबर ।

रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आज रामलीला मैदान उझानी में साहित्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आज रात संस्कृति से संस्कृति के संगम के रूप में राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

इस कवि सम्मेलन का मुख्य ध्येय है – “कविता के माध्यम से जागेगा समाज और बनेगा एक बेहतर भारत”। जैसा कि स्लोगन दिया गया है, शब्दों की शक्ति से समाज को नई दिशा दी जाएगी। देश के नामचीन कवि अपनी ओज, हास्य, श्रृंगार और वीर रस की कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस भव्य आयोजन के आयोजक हैं उझानी के प्रसिद्ध समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल। उनकी तरफ से पूरे नगरवासियों को इस काव्य-रात्रि में आमंत्रित किया गया है। समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल लगातार धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देते रहे हैं, और रामलीला को हमारी धरोहर और हमारा गौरव मानते हुए इस महोत्सव को और भी भव्य बना रहे हैं।

आयोजक अरुण कुमार अग्रवाल ने सभी नगरवासियों से अपील की है – “आईये… कविता की मिठास और विचारों की गहराई का आनंद लें।

रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुमार अग्रवाल बंटी ने बताया कि कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में हजारों श्रोताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.