


बदायूं। पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता को सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देना रहा। इस दौरान कर्तव्यपालन में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को भी याद किया गया।
प्रतियोगिता में प्रशिक्षु आरक्षी शोएब (चेस्ट नंबर 19) और हारिश (चेस्ट नंबर 33) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरिओम कुमार (चेस्ट नंबर 51) दूसरे और शिवम (चेस्ट नंबर 99) तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुण्डीर सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com