बिल्सी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिल्सी शाखा के प्रबंधक शिवकुमार पाठक का स्थानांतरण होने पर बैंक स्टाफ ने समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके व्यवहार, सहयोग और कार्यशैली की सराहना की। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि शिवकुमार पाठक ने अपने कार्यकाल में बैंक के कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया। समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। सभी ने उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अमित शर्मा, अभिषेक गौतम, हरस्वरूप, रामौतार गुप्ता, हरेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, ब्रजेश शर्मा, अमित तोमर, पप्पू, योगेन्द्र यादव, यशवीर, आकाश वर्मा और रवि शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com