बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में निकाह की मांग को लेकर एक 18 वर्षीय युवती के टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। शादी न होने से नाराज युवती अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद काजी और गवाहों की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह कराया गया, जिसके बाद युवती टावर से नीचे उतर आई।
मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मोतीपुर क्षेत्र की रहने वाली सईदा गांव के नुरुद्दीन से निकाह करना चाहती थी। निकाह नहीं होने पर युवती टावर पर चढ़ गई और अपनी मांग पर अड़ी रही।
युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर काजी और गवाहों की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह कराया गया। निकाह होने के बाद युवती टावर से नीचे उतर गई।
घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com