6:51 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: दो पक्षों में जमकर मारपीट, महिलाओं को भी लाठी-डंडों से पीटने का आरोप; वीडियो वायरल

बदायूं, उत्तर प्रदेश। बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।

घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी की बताई जा रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना के अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.