6:00 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

देहरादून: महिला जज को अगवा करने की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक के खिलाफ FIR दर्ज

Screenshot
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला जज के साथ कथित अभद्रता और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। एडीजे-5 अंजलि बेंजवाल की शिकायत पर डालनवाला थाने में रैपिडो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला जज ने आरोप लगाया है कि रैपिडो चालक ने तय किराये से दोगुने पैसे मांगे। विरोध करने पर चालक ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मामले में महिला जज को अगवा करने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

घटना के बाद एडीजे-5 अंजलि बेंजवाल ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.