5:15 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली – रेलवे ने समपारों और स्कूलों में चलाया संरक्षा जागरूकता अभियान

रेलवे ने समपारों और स्कूलों में चलाया संरक्षा जागरूकता अभियान।

बरेली 23 अक्टूबर ।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में बरेली कासगंज रेलखंड पर शुक्रवार को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुश्री रिकिता के नेतृत्व में संरक्षा सलाहकारों की टीम ने विभिन्न रेल समपारों और आसपास के चार विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों व सड़क उपयोगकर्ताओं को रेल संरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान टीम ने अनधिकृत स्थानों से ट्रैक पार न करने, केवल निर्धारित समपार का उपयोग करने, बंद फाटक के नीचे से न निकलने, रेलवे ट्रैक व विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, पटरियों के पास पशु न चराने, हेडफोन लगाकर ट्रैक पार न करने और रेल लाइन के पास पतंग न उड़ाने की अपील की।

वहीं यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करने, ट्रेन में धूम्रपान से बचने, पायदान व छत पर यात्रा न करने और दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.