7:33 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान में मतदाताओं ने हिस्सेदारी निभाई

बिसौली। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक चाक-चौबंद इंतजामों के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस चुनाव में कुल 81.58% वोट पड़े, जिससे शिक्षकों में अपने प्रतिनिधि के चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।​ वही ​मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, निर्विवाद और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मतदान केंद्र के बाहर और भीतर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर रही, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सका। वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यूं तो ​सुबह से ही मतदान केंद्र पर शिक्षकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शिक्षकों में भारी उत्साह नजर आया। बुजुर्ग और महिला शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया और अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.