3:51 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर 2 बजे तक 40.87 प्रतिशत वोटिंग

शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर 2 बजे तक 40.87 प्रतिशत वोटिंग

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान जारी रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी दोपहर 2 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदान प्रतिशत 40.87% दर्ज किया गया।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बरेली-मुरादाबाद खंड 59.17 प्रतिशत मतदान के साथ आगे रहा। वाराणसी खंड शिक्षक में 57.97 प्रतिशत और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक में 56.32 प्रतिशत मतदान हुआ। आगरा खंड शिक्षक में 48.20 प्रतिशत, मेरठ खंड शिक्षक में 46.66 प्रतिशत और लखनऊ खंड शिक्षक में 36.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा खंड में 32.00 प्रतिशत, मेरठ खंड में 30.38 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 28.59 प्रतिशत, लखनऊ खंड में 27.53 प्रतिशत और इलाहाबाद-झांसी खंड में 26.30 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.