7:16 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की स्प्लेंडर समेत 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की स्प्लेंडर समेत 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं, 23 अक्टूबर। बदायूं के थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना के अनावरण में सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 382/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अप्पी उर्फ करन पुत्र अतरपाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी गली नंबर-5, थाना सिविल लाइन, बदायूं, हाल निवासी इमली चौक, ब्रह्मपुरा, थाना कोतवाली, बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP24BH7381 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भूप सिंह, थाना सिविल लाइन, बदायूं एवं उनकी टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.