3:49 pm Friday , 23 October 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदायूं में दोपहर 2 बजे तक 53.85% मतदान

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान जारी रहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बदायूं जनपद में अपराह्न 2 बजे तक कुल 53.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 3,935 मतदाताओं में से 2,119 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इनमें 1,461 पुरुष और 658 महिला मतदाता शामिल हैं।

मतदान केंद्रवार आंकड़ों में दातागंज क्षेत्र 75.51 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद वजीरगंज में 73.25 प्रतिशत, बिसौली में 68.75 प्रतिशत, आसफपुर में 66.17 प्रतिशत, सैजनी में 63.88 प्रतिशत और सहसवान में 61.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, इस्लामनगर में 65.08 प्रतिशत, उझानी में 56.92 प्रतिशत, बिल्सी में 59.87 प्रतिशत और बदायूं नगर पालिका क्षेत्र में 33.46 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.