11:06 am Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: कोतवाली गेट पर डांस कर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक पर की कार्रवाई

बदायूं। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। बिसौली कोतवाली के गेट पर डांस करते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने युवक को पकड़कर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। साथ ही उसकी आईडी से रील डिलीट कराई गई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी गई।

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव का है। गांव निवासी शिवम की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें वह कोतवाली परिसर से निकलने के बाद गेट पर डांस करते हुए वीडियो बनाता नजर आ रहा था। इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसकी इंस्टाग्राम आईडी से रील हटवाई। इसके बाद उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

बिसौली एसएचओ सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उसे भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.