7:31 pm Tuesday , 20 October 2026
BREAKING NEWS

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य शस्त्र पूजन और सम्मान समारोह संपन्न

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य शस्त्र पूजन और सम्मान समारोह संपन्न, उमड़ा क्षत्रिय समाज

बिल्सी- बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में विजयदशमी के पावन पर्व पर एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्क्षत्रिय एकता से राष्ट्र निर्माणश् के मूल संकल्प के साथ आयोजित इस शस्त्र पूजन समारोह में सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद समाज के गौरव और अतिथियों के लिए स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य और गरिमापूर्ण कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन संयुक्त रूप से अशोक तोमर एवं अनुज प्रताप सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी और क्षत्रिय इतिहास के गौरवशाली प्रसंगों से पूरे पंडाल में राष्ट्रभक्ति का संचार किया। वहीं, पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में राहुल सिंह, अंकित सिंह एवं कौशल तोमर का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैदी से सभी व्यवस्थाएं संभालीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दातागंज के लोकप्रिय विधायक श्री राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि शस्त्र और शास्त्र दोनों ही क्षत्रिय समाज के मूल आधार रहे हैं। इतिहास गवाह है कि क्षत्रियों ने हमेशा समाज की रक्षा, न्याय और मानवता की भलाई के लिए शस्त्र उठाए हैं। आज के आधुनिक युग में हमें अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र की तरक्की में बढ़-चढ़कर योगदान देना होगा, क्योंकि एकता में ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. वीरेश कुमार सिंह, ठाकुर उमेश राठौर, गजेंद्र सिंह, ठाकुर सत्यवीर सिंह, ठाकुर रवि प्रताप सिंह, अंकित चौहान, रानी सिंह पुंडीर, सीमा चौहान और सुनीता सिंह सहित कई गणमान्य समाजसेवियों का संगठन द्वारा माल्यार्पण, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसी कड़ी में समाज और देश का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मंच पर मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया, ताकि युवाओं का हौसला बढ़ सके। विजयदशमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस हवन-पूजन को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष बीपी सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री बिजनेस सोलंकी ने विधिवत संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त संदेश देते हुए कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एकमात्र लक्ष्य क्षत्रिय एकता से राष्ट्र निर्माण करना है। जब तक हमारा समाज संगठित और शिक्षित नहीं होगा, तब तक हम देश के विकास में अपनी पूरी सहभागिता नहीं दे पाएंगे। विजयदशमी का यह पर्व हमें अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है, इसलिए हमें सामाजिक कुरीतियों को मिटाकर एक सशक्त और समरस समाज की स्थापना करनी होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शशांक सिंह, बबलू राठौर, नगर अध्यक्ष रोहित चौहान, मोहित चौहान और युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युवाओं को अपनी संस्कृति, जड़ों और संस्कारों से मजबूती से जुड़े रहने की जरूरत है। शस्त्र पूजन की यह पारंपरिक धरोहर हमें समाज के प्रति जिम्मेदारी की याद दिलाती है। युवाओं को शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और अनुशासन के बल पर समाज को एक नई दिशा देनी होगी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच संचालक अशोक तोमर एवं अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि मंच के माध्यम से समाज की आवाज को बुलंद करना और अपने गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना हमारा सौभाग्य है। आज हमें अपनी वाणी, विचारों और लेखनी के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार करना होगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष बीपी सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास हमेशा से ही अतिथि सत्कार और सेवा भाव का रहा है। आज इतने बड़े आयोजन की व्यवस्था का जिम्मा संभालना गर्व की बात है। इस कार्यक्रम के जरिए हमारा प्रयास समाज के हर तबके को एक मंच पर लाना है। इस गौरवशाली क्षण के दौरान जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह सिसोदिया, अजीत सिंह (विधानसभा अध्यक्ष), नगर महामंत्री मोहित चौहान और रायपुर बुजुर्ग के सभा अध्यक्ष बिज्जन सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और मातृशक्ति मुस्तैदी से उपस्थित रहे और सभी ने समाज की एकजुटता का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.