पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराकर गांव लौट रहे थे बाइक सवार
हाइवे पर पिंडौल गांव के पास हुआ था हादसा
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडौल के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, उघैती थाना क्षेत्र के गांव लोथर निवासी भीकम रविवार को अपनी पत्नी खुशी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से बिल्सी आया था। बाइक पर उनकी भाभी किरण पत्नी प्रमोद भी सवार थीं। तीनों लौट कर बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव पिंडौल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिल्सी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने किरण (25) पत्नी प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल लाया गया था। परीक्षण के दौरान किरण को मृत पाया गया। घायल भीकम और खुशी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
का उपचार किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com