7:54 pm Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में भाकियू चढ़ूनी का धरना 11वें दिन भी जारी

बदायूं। मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी ग्राम जैनुईया के भूमि विवाद में न्याय दिलाने और शहर के नई सराय में कथित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे व नाला बंद करने की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.