गुवाहाटी। मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में असम CID ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। CID गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा दो आरोपियों को जमानत दिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
CID के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने रविवार को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशों का अध्ययन करने के बाद कानूनी राय ली गई है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया गया।
मुन्ना प्रसाद गुप्ता के मुताबिक, फिलहाल अदालत में छुट्टियां चल रही हैं। सुप्रीम कोर्ट खुलते ही याचिका दाखिल की जाएगी।
इस फैसले के बाद जुबीन गर्ग की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने वाली याचिका और उस पर होने वाली सुनवाई पर रहेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com