9:43 am Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

रामपुर में ओवैसी की हुंकार, बोले- ‘अब नेहरू, गांधी या यादव को नेता नहीं बनाएंगे’

रामपुर। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक दलों और उनके नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब नेहरू, गांधी या यादव परिवार से किसी को नेता बनाने की राजनीति नहीं चलेगी। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जनसभा के दौरान ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का समय आ चुका है, लेकिन अब AIMIM का दौर आएगा।

ओवैसी के इस बयान को उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उनके निशाने पर परिवारवाद की राजनीति रही, वहीं AIMIM के राजनीतिक विस्तार को लेकर भी उन्होंने अपना इरादा जाहिर किया।

अब सवाल यह है कि ओवैसी का यह बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में कितना असर डालेगा और आगामी चुनाव में AIMIM को कितना जनसमर्थन मिलेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.