9:40 am Monday , 19 October 2026
BREAKING NEWS

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- ‘फिर से किस्मत आजमानी है?’

तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने वाशिंगटन को ईरान के साथ सैन्य टकराव से बचने की चेतावनी देते हुए अमेरिका के रुख पर सवाल उठाए हैं।

अराघची ने कहा कि पिछली बार जब अमेरिका ने ईरान को धमकी दी थी, तब ईरान और मजबूत होकर उभरा था। उनके इस बयान को अमेरिकी प्रशासन के लिए सीधी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अराघची की इस प्रतिक्रिया से दोनों देशों के बीच जुबानी जंग और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के इस पलटवार पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.