।
-बदायूं, 18 अक्टूबर।
बिसौली-बिल्सी रोड पर धुबियाताल के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जोनी पुरी पुत्र जीवनपुरी निवासी ग्राम बेहटा गुसाईं थाना बिल्सी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 25 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे की है। वह अपने चाचा उमेश पुत्र मोतीराम के साथ हीरो ग्लैमर बाइक से ग्राम निजामुद्दीनपुर शाह के मेले से अपने गांव लौट रहा था।
जैसे ही वह बिसौली-बिल्सी रोड पर धुबियाताल के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी संख्या UP 24 T 5890 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों घायल होकर गिर पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया। जोनी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। इलाज के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना उपनिरीक्षक अमित चौहान को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com