8:40 am Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं गोशाला में गायों को बाहर निकालने का वीडियो वायरल, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बदायूं

म्याऊं गोशाला में गायों को बाहर निकालने का वीडियो वायरल, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

केशव गुप्ता

बदायूं। म्याऊं ब्लॉक की ग्राम पंचायत म्याऊं स्थित गोशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक गाय को गोशाला से बाहर निकाले जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम होते ही कुछ वृद्ध गायों को गोशाला से बाहर निकाल दिया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह सड़क किनारे एक मृत गाय भी पड़ी मिली। वहीं, टैग लगाए जाने अथवा टैग संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ गायों को गोशाला से बाहर किए जाने की बात भी ग्रामीणों की ओर से कही जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गोवंश संरक्षण पर लगातार धन खर्च कर रही है। ऐसे में यदि गोशाला से गोवंश को बाहर निकाला जा रहा है तो मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से वायरल वीडियो की जांच कराने के साथ ही गोशाला का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों अथवा गोशाला प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस