9:07 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी -बैरीकेड से टकराई बाइक, 13 वर्षीय किशोर की मौत।

बदायूं

मैनपुरी -बैरीकेड से टकराई बाइक, 13 वर्षीय किशोर की मौत।

नवीगंज में फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर दर्दनाक हादसा, एक घायल।

मैनपुरी/बेवर 17 सितंबर ।

थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज में फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरीकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों किशोर उछलकर दूर जा गिरे।

हादसे में बाइक चला रहा 13 वर्षीय अरमान और पीछे बैठा उसका दोस्त शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को सीएचसी बेवर पहुंचाया।

सीएचसी बेवर में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अरमान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर किया। वहां से भी उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अरमान ने दम तोड़ दिया।

दूसरी ओर घायल शोभित का सीएचसी बेवर में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।

13 वर्ष की उम्र में अरमान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मैनपुरी से अरूण कुमार।

विज्ञापन एक्सप्रेस