4:49 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम गूरा बरैला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
इसी मामले में 17 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अपराध संख्या 152/26, धारा 85/115(2)/351(3)/80(2)/103(1) बीएनएस एवं 3/4 डी.पी. एक्ट में वांछित अभियुक्त जितेंद्र पुत्र रूपराम, उम्र करीब 24 वर्ष तथा रूपराम पुत्र चितान, उम्र करीब 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम गूरा बरैला, थाना उसावां, बदायूं को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को ग्राम गूरा बरैला से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस