बदायूं
उसावां में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मोत्सव
केशव गुप्ता
केक काटकर मनाई खुशी, लाभार्थियों को मिष्ठान वितरित कर किया सम्मानित
उसावां। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर लाभार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
वहीं, क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर के आवास पर नगर पंचायत के सभासदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर महेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का नाम विश्व पटल पर मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पति दिनेश सिंह, राहुल कुमार लोधी, ओम प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, शेर सिंह, तुलसीराम राठौर, महावीर राठौर, पवन गुप्ता, धनेश कश्यप, ध्रुव सिंह, राजकुमार, सेवाराम, शिवम पांडे, नरेश कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


