बदायूं
चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
केशव गुप्ता
बदायूं। चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 0039/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित राजेश उर्फ झुण्डा पुत्र नेकराम, निवासी ग्राम सैण्डोला, थाना फैजगंज बेहटा, को आसफपुर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ फैजगंज बेहटा थाने में मु0अ0सं0 203/2026 धारा 303/317(2) बीएनएस तथा बरेली के इज्जतनगर थाने में वर्ष 2020 में धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


