बदायूं
उसावां में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मोत्सव, 1100 दीपों से जगमगाया नगर पंचायत परिसर
केशव गुप्ता
उसावां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आकर्षक रंगोली बनाकर 1100 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अनिल सिंह चौहान ने सभासदों और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नगर के बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और नगरवासी मौजूद रहे। मुनेंद्र राठौर, डीके गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अरुण प्रताप, किशोर सिंह, संतोष गुप्ता और अनुज सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


