बदायूं
पूर्वोत्तर रेलवे : इज्जतनगर मंडल में शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान, कर्मियों को दिलाई शपथ।
बरेली 17 सितंबर।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बृहस्पतिवार को देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत “स्वच्छता ही सेवा-2026” का शुभारंभ किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आज ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा के लिए स्वच्छता’ दिवस मनाया गया। गोरखपुर मुख्यालय से आए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, शाखाधिकारियों और रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति को हर साल 100 घंटे यानी हर हफ्ते दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों, एनजीओ, यूनियन/एसोसिएशन और स्काउट-गाइड के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए काम करने का आह्वान किया।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान रेलवे स्टेशनों, परिसर, प्रसाधन, ट्रेनों और रेल पटरियों को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है। स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए रेलकर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को भी जागरूक करना जरूरी है।
अभियान के तहत यात्रियों, कर्मचारियों और वेंडरों के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए, जिसमें उचित कचरा निस्तारण और प्लास्टिक मुक्त भारत के बारे में बताया गया।
मंडल के सभी स्टेशनों पर “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाए गए हैं। मंडल के पीलीभीत, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज सहित प्रमुख स्टेशनों पर श्रमदान कर प्लेटफॉर्म और परिसर की गहन सफाई की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


