3:46 pm Thursday , 17 September 2026
BREAKING NEWS

डिप्टी सीवीओ ने अस्थाई गौशालाओं का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखकर जताया संतोष

बदायूं

डिप्टी सीवीओ ने अस्थाई गौशालाओं का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं देखकर जताया संतोष

केशव गुप्ता

उसावां में 45 तो उसहैत की गौशाला में 285 गोवंश संरक्षित

उसावां। नगर पंचायत उसावां की अस्थाई गौशाला का गुरुवार को डिप्टी सीवीओ बदायूं डॉ. धर्मेंद्र ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान, पति अनिल प्रताप सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीवीओ ने गोवंशों के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और रखरखाव की व्यवस्था देखी। डॉ. धर्मेंद्र के अनुसार उसावां की अस्थाई गौशाला में 45 तथा उसहैत की अस्थाई गौशाला में 285 गोवंश संरक्षित हैं।

अधिकारियों के निरीक्षण में दोनों गौशालाओं में गोवंशों के लिए उचित व्यवस्थाएं मिलीं। गोवंशों की सेहत और गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर डिप्टी सीवीओ ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गौशाला संचालकों को चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भी गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत से जुड़े कर्मचारी एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।

जय गौ माता।

विज्ञापन एक्सप्रेस