5:54 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

इमलिया गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

कुंवर गांव। ग्राम इमलिया के सभी ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही से बेहद परेशान है बिजली से संबंधित समस्या का सामना ग्रामीण बीते कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं जिसकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लाइट तो आती है लेकिन ऐसी लाइट का कोई फायदा नहीं है आए तो सही और ना आए तो भी सही है क्योंकि ऐसी लाइट आती है जो सही तरीके से एलईडी बल्ब भी नहीं जल पाता तो इस भीषण गर्मी में अन्य उपकरण जैसे पंखा कूलर फ्रिज इत्यादि क्या ही चलेंगे ग्रामीण इस समस्या को लेकर बेहद परेशान है इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग को की गई है लेकिन किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई और ग्राम वासियों ने यह भी बताया कि हमारे गांव की पूरी लाइन जर्जर है जिससे ग्राम वासियों को खतरा बना रहता है इसके साथ-साथ ट्रांसफार्मर भी पूरे गांव का लोड नहीं उठा पता है इसलिए समस्त ग्राम वासियों ने गांव में दूसरे ट्रांसफार्मर की भी मांग की थी उन्होंने बताया अगर गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे होंगे तो बिजली से संबंधित समस्या का समाधान हो सकता है और इससे संबंधित ग्राम वासियों ने विद्युत विभाग को सूचना देने के साथ-साथ बीते वर्ष इसकी शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर भी की गई थी
लेकिन ना ही तो आज तक विद्युत विभाग ने दूसरे ट्रांसफार्मर की भी कोई सुनवाई की और ना ही जर्जर लाइन में किसी प्रकार का कोई बदलाव किया गया है
मौजूद ग्राम वासी योगेंद्र हरिशंकर उर्फ राजा भैया चंद्र प्रकाश लालू राहुल त्रिवेंद्र त्रिमोहन
अनुज कुमार पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस