6:55 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

दिनदहाड़े मकान के बाहर दरवाजे के सामने खड़ी बाइक चोरी

कस्बे के मोहल्ला वार्ड नंबर 5 बड़ा बाजार निवासी पत्रकार राजेश पाराशरी ने शुक्रवार की शाम 6:00 के बाद अपनी बाइक मकान के बाहर दरवाजे के सामने खड़ी की और मोहल्ले में ही एक दुकान पर आकर कुछ खरीदारी करने लगे की आधा घंटे बाद वापस पहुंचने पर देखा की उनकी बाइक गायब है पहले तो काफी देर तक मौहल्ले में ही पुछताछ की और कस्बें में भी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला शनिवार को पुरे दिन बरसात की वजह से और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से बाइक तलाश नहीं कर पाए रविवार की सुवह थाने जाकर तहरीर दी है वहीं कस्बे के कुछ सीसीटीवी कैमरे चेक करवायें लेकिन बाइक और चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है

विज्ञापन एक्सप्रेस