उझानी: बरी बाईपास मंदिर में दानपात्र काटकर चोरी, पुजारी ने चोर को रंगेहाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले।
उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।
कोतवाली क्षेत्र में मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मोहल्ला अहिर टोला निवासी शिवम पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, जो बरी बाइपास के मनोकामना मंदिर पर पुजारी हैं, ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर के महंत के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मंदिर के दानपात्र से चोरी हो रही थी। 29 सितंबर की शाम 4 बजे पुजारी ने निगरानी की एक चोर को मौके पर पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने मंदिर की खिड़की तोड़ दी और दानपात्र काट दिया। चादर में ढककर दानपात्र लेकर भाग रहा था।
पकड़े जाने पर पुजारी ने 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुजारी का कहना है कि आरोपी पहले भी सामान व पैसे चुराता रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वही पकडे गये युवक से पूछताछ कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


