उझानी: दो दिन से घने कोहरे की चादर में लिपटा नगर, ठंड का हुआ आगाज ?
हाइवे पर हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन।
उझानी (बदायूं) 29 सितंबर ।
दो दिन से पड़ रहे घने कोहरे ने ठंड के आगाज का एहसास करा दिया है। सुबह के समय पूरा नगर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है। विजिबिलिटी कम होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
पिछले चार-पांच दिन से सुबह-शाम हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है। ठंड बढ़ने पर लोगों ने स्वेटर और महिलाओं ने शॉल निकाल ली हैं। सुबह टहलने वाले लोग अब गर्म कपड़ों में निकल रहे हैं।
मुख्य मार्गों पर दिन में भी कोहरा इतना घना है कि सामने से आ रहे बाइक सवारों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारे लगे पेड़ भी कोहरे में धुंधले नजर आ रहे हैं।
कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा है। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीरे-धीरे वाहन चला रहे हैं। वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है और ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
मौसम के जानकारों का कहना है कि इस बार ठंड ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ेगा।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


