बदायूं: मुख्य डाकघर के सामने बाइकों की भिड़ंत, डिलीवरी बॉय की मौत।
बदायूं 29 सितंबर।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मुख्य डाकघर के सामने सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई निवासी हेमेंद्र पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि हेमेंद्र एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे और परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत से पत्नी, मां, बहन और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


